केसे बनाये सांवली त्वचा को गौरा?(kese banaaye saanwali twacha ko gora?)- - आयुर्वेद मे छुपा आरोग्य का खजाना

Breaking

आयुर्वेद मे छुपा आरोग्य का खजाना

Narsingh churna is now available on Amazon click on the link and order

Madan prakash churan now available on Amazon,order now

Thursday 10 August 2017

केसे बनाये सांवली त्वचा को गौरा?(kese banaaye saanwali twacha ko gora?)-

केसे बनाये सांवली त्वचा को गौरा?(kese banaaye saanwali twacha ko gora?)-

                गौरी त्वचा सभी को आकर्षित करती है ! लडके सांवले हो तो चल जाता है परंतु लडकियों का सांवला होने से कई बार उनकी शादी मे समस्यायें आती है !
वेसे तो सांवली त्वचा भी बहुत आकर्षित लगती है ! अक्सर कई लोग गोरेपन से ही खूबसूरती को आंकते है !
आइये हम आप को कुछ घरेलू नुस्खे बताते है जिनका उपयोग कर आप अपनी सांवली त्वचा को गौरा बना सकते है !



@ चाय कॉफी का सेवन कम करें।

@ आंवले का मुरब्बा रोज खाने से दो-तीन महीने में ही रंग निखरने लगता है।

@ दूध मे केसर या एक चम्मच हल्दी मिला कर पीने से रक्त साफ़ होता है ! और चेहरे पर चमक आती है त्वचा गौरी होती है !

@ हरी सब्जियां का रोज़ सेवन करने से भी रंग गौरा होता है !

@ गर्मियों मे संतरे का रस पीने से रंग गौरा होता है !

@ रोजाना सुबह शाम खाना खाने के बाद थोड़ी मात्रा में सोंफ खाने से खून साफ होने लगता है और त्वचा की रंगत बदलने लगती है।

@ एक बाल्टी गुनगुने पानी में कुछ ठण्डे या दो नींबू का रस मिलाकर गर्मियों में कुछ महीने तक नहाने से त्वचा का रंग
निखरने लगता है।

@अधिक से अधिक पानी पीएं।

@ पेट को हमेशा ठीक रखें, कब्ज न रहने दें।

@ सप्ताह मे 2-3 बार करेले का रस सुबह पीने से खुन साफ होता है और रंग गौरा होता है !

@ गाजर का जूस आधा गिलास खाली पेट सुबह लेने से एक महीने में रंग निखरने लगता है।








गोरी त्वचा पाने के घरेलू उबटन-

              इन सब उपायों के अलावा आप विभिन्न प्रकार के घरेलू उबटन लगा कर भी अपनी त्वचा की रंगत निखारी जा सकती है।

@ मजिठ,हल्दी,चिरोंजी पेक-
                   मजिठ,हल्दी,चिरोंजी50-50 ग्राम मिला कर पेस्ट बना लें उसमे 6 चम्मच शहद मिला कर ,थोडा नींबू कर रस और गुलाब जल मिला कर पेस्ट बना लें ! और इसे चेहरे ,गर्दन,एवं हाथो पर लगायें !एक घंटा इस पेस्ट को लगे रहने दें !उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें !एसा सप्ताह मे 2 बार करने से सावंली त्वचा गौरी होती है !

@ हल्दी पैक-
                त्वचा की रंगत को निखारने के लिए हल्दी एक अच्छा तरीका है। पेस्ट बनाने के लिए हल्दी और बेसन या फिर आटे
का प्रयोग करें। हल्दी में ताजी मलाई, दूध और आटा मिला कर गाढा पेस्ट बनाएं, इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 मिनट लगाएं और ठंडे पानी से धो लें।

@ हनी आल्मड स्क्रब-
बादाम भी रंगत निखारने का काम करता है। रात को 10 बादाम पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उसे छील कर पेस्ट बना
लें। अब इस पेस्ट में थोड़ा सा शहद मिलाएं और इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाकर स्क्रब करें।

@ बेसन का उबटन-
                     बेसन 2 चम्मच, सरसों का तेल 1 चम्मच और थोड़ा सा दूध मिला कर पेस्ट बना लें। पूरे शरीर पर इस उबटन को लगा लें।
कुछ देर बाद हाथ से रगड कर छुडाएं और स्नान करें। त्वचा गोरी व मुलायम हो जाएगी। इन सब घरेलू उपायों को अपना कर आप कुछ ही दिनों में
स्वस्थ, सुंदर, चमकदार और गोरी त्वचा पा सकती है। लेकिन कोई भी नुस्खा आजमाने से पहले अपनी त्वचा के प्रकार को
जांच लें।

@ चंदन-
                  गोरी रंगत देने के अलावा यह एलर्जी और पिंपल को भी दूर करता है। पेस्ट बनाने के लिए चंदन पाउडर में 1 चम्मच नींबू और
टमाटर का रस मिलाएं और पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन में अच्छी तरह से लगाकर थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धो लें।

@ केसर पैक-
                   उबटन बनाने के लिए आपको दही और क्रीम में थोड़ा सा केसर मिला लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद
इसे धो लें। केसर के इस उबटन से भी कुछ दिन में आपकी त्वचा गोरी होने लगेगी।

@ मसूर दाल पैक-
                  मसूर की दाल का पाउडर लें इसमें अंडे की जर्दी, नीबू का रस व कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। रोज इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, सूखने पर ठंडे पानी से धो लें। चेहरे का रंग निखर जाएगा।

@ नींबू और सूखे संतरे का पेक -

                   नींबू और सूखे संतरे के छिलके को मिला कर पावडर बना कर बिना मलाइ के दूध मे मिला कर चेहरे पर  सप्ताह मे एक बार लगाने से चेहरा चमकता है और गौरा होता है !



Not-
           किसी भी ओषधि के सेवन से पूर्व किसी वैद या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। सभी मनुष्य की शारीरिक प्रकृति अलग अलग होती है। और औषधि मनुष्य की प्रकृति के अनुसार दी जाती है यह वेबसाइट किसी को भी बिना सही जानकारी के औषधि सेवन की सलाह नही देती अतः बिना किसी वैद की सलाह के किसी भी दावाई का सेवन ना करें।



           त्वचा संबंधी समस्या ,बालो की समस्या,कील मुहासे,मोटापा, अन्य बिमारियों के लिये आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खो
सेक्स संबंधित समस्या,लिंग का ढीलापन,शीघ्रपतन,शूक्रानु क्षिनता आदि समस्याओ की जानकारी और उनकी अयुर्वेदिक ओशधि की जानकारी के लिये यहा क्लिक करें

aayurvadvice.blogspot.com

aayurvaidice.blogspot.com


No comments:

Post a Comment

Must read

मदन प्रकाश चुरन ) सेक्स पावर केसे बढाये ? ( madan Prakash churan ) sex power kese badhaye ? -

मदन प्रकाश चुरन ) सेक्स पावर केसे बढाये ? ( madan Prakash churan ) sex power kese badhaye ? -            आज कल लोग गलत संगती और आदतो से ...