धूप से झुलसी त्वचा के लिये क्या करें ?( dhup se jhulasi twacha ke liye kya karen?)- - आयुर्वेद मे छुपा आरोग्य का खजाना

Breaking

आयुर्वेद मे छुपा आरोग्य का खजाना

Narsingh churna is now available on Amazon click on the link and order

Madan prakash churan now available on Amazon,order now

Friday 5 May 2017

धूप से झुलसी त्वचा के लिये क्या करें ?( dhup se jhulasi twacha ke liye kya karen?)-

धूप से झुलसी त्वचा के लिये क्या करें ?(dhup se jhulasi twacha ke liye kya karen?)-

              प्रदुशण के कारण सूर्य की गर्मी बड़ती जा रही है ! तथा पराबेंगनी किरणो मे भी असामान्य व्रधि हो रही है !
              दोपहर मे जब लोग तेज धूप मे घर से बाहर निकलते है सूर्य की तेज धूप के कारण त्वचा झुलस जाती है और काली पड़ जाती है ! और धूप से झुलसी त्वचा का कालापन बहुत दिनो तक जाता नही !
             इसके लिये हमेशा जब भी घर से बाहर निकलना हो अपने शरीर को पुरी तरह से ढक कर निकले ! शरीर का कोई भी अंग खुला ना रहने दें !

             अब यदि किसी की त्वचा धूप से झुलस चुकी है तो क्या उपाये करें !

@ पुदिने की पत्ती का रस-
                    पुदीने की पत्तियों का रस निकालकर झुलसी त्वचा पर नियमित रूप से लगाने से काफी लाभ होता है।

@ ठंडा दूध -
               ठंडा दूध स्किन के लिए बहुत उपयोगी होता है। दूध में लैक्टो-पैलियो होता है, जो त्वचा की धूप से सुरक्षा भी करता है और मृत त्वचा को हटाकर नई स्किन को पोषण देने का काम भी करता है। एक कटोरी में ठंडा दूध डालकर रूई की सहायता से त्वचा पर लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से धो लें। झुलसी हुई त्वचा पर भूल कर भी पेट्रोलियम जैली ना लगाएं। यह त्वचा के छिद्र बंद कर देगी।

@ एलोवेरा-
                ऎलोवेरा के पत्तों को बीच में काटकर गाढा जेल निकालें और झुलसी हुई त्वचा पर लगाएं। त्वचा की लाली, जलन दूर करने के साथ नमी के सन्तुलन को बरकरार रखेगा और मृत त्वचा हटाने में भी मदद करेगा।

@ चंदन,बेसन,गुलाब जल,नींबू का रस-

            एक चम्मच चंदन का बूरा, एक चम्मच बेसन, एक चम्मच गुलाबजल और आधा चम्मच नींबू का रस-इन सबको मिलाकर सनबर्न पर लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ कर लें।

@ मिनरल वाटर और मुल्तानी मिट्टी -
             मिनरल वॉटर में मुलतानी मिट्टी कापेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे की झुलसी त्वचा पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ कर ल

@ ठंडे पानी से स्नान -
            ठंडे पानी से स्नान के बाद कोल्ड क्रीम या जैतून का तेल लगाएं।

@ बेसन और आटा -
                   त्वचा पर किसी प्रकार के साबुन का इस्तेमाल ना करें। त्वचा को साफ करने के लिए आटा या बेसन का प्रयोग करें।

@ आलू -
                    स्किन की जलन दूर करने के लिए आलू किसी वरदान से कम नहीं। दो आलूओं को धोकर छोटे टुकडे कर लें। इसे ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में पीस लें। इसके रस को प्रभावित स्थान पर लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से शॉवर लें। ऎसा 4-5 बार करने से जल्दी आराम मिल जाता है।

@   गर्म तौलिये को ठंडे पानी में भिगोकर झुलसी हुई त्वचा पर कुछ देर रखें। ऐसा दिन में कई बार करें। चाहें तो पानी में थोडा सा बेकिंग सोडा और फिटकरी पाउडर मिलाएं। यह त्वचा की जलन को शांत करेगा।

@ वाइटमिन ई केप्सूल -
                विटमिन ई कैप्सूल को तोडकर प्रभावित स्थान पर लगाएं। विटमिन ई, संवेदनशील त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। अगर इसे धूप के संपर्क में आने के तुरंत बाद लगाया जाए तो काफी राहत मिलेगी।

@ एवोकैडो -
                  एवोकैडो में भी कुदरती एंटी इन्फ्लैमटरी तत्व होते हैं, जो जलन कम करते हैं। इसमें विटमिंस और पोषक तत्व भी होते हैं। 1-2 एवोकैडो को काटकर बीच वाला हिस्सा (गूदा) मसल लें। इसमें थोडा ऑलिव ऑयल और ऐलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं। तब तक लगा रहने दें जब तक कि इसका रंग बदल न जाए। फिर त्वचा को गीला करके गीली रुई से हलके से साफ करें। अब ठंडे पानी से धो लें।

@ टी बेग -
                    इसमें टैनिन एसिड होता है, जो त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। 2 कप गर्म पानी में 2-3 टी बैग डालें। फिर ठंडा होने दें। इस पानी में कॉटन बॉल डुबोएं और लगाएं। आप चाहें तो नहाने के पानी में भी 4-5 टी बैग्स डाल सकती हैं। ठंडा टी बैग भी उन स्थानों पर रख सकती हैं, जहां तुरंत आराम की जरूरत हों। मसलन आंखों, गाल और नाक पर।

@ घर से निकलने के पहले ठंडा पानी या नींबू पानी पी लें। इससे शरीर में नमी बनी रहती हैं।

@ चेहरा, गाल, पीठ, गर्दन, हाथ, पैर आदि पर सनस्क्रीन लोशन लगाएं।

@  बर्फ -
            सनबर्न के कारण त्वचा पर काले चकत्ते हो गए हैं तो प्रभावी हिस्से पर बर्फ रगडने से निशान काफी हद तक कम हो जाते है। झुलसी त्वचा पर रूई या टिशू पेपर को गुलाबजल में भिगोकर लगाएं। इससे काफी आराम मिल जाता है।

@ कोकोनट आईल -
              कोकोनट ऑयल को भी आप इसे सनब्लॉक के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। त्वचा की झुलसन व कालापन दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल प्रभावकारी होता है। इसमें थोडा सा कपूर मिलाकर त्वचा पर लगाने से जलन कम होती है। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

@ उड़द दाल और दही -
           एक चम्मच उडद की दाल को दही के साथ पीसकर झुलसी त्वचा पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ कर लें।o

@ ठंडे पानी मे बेकिंग सोडा डाल के स्नान -
           
                      ठंडे पानी में थोडा बेकिंग सोडा डालकर शॉवर लेने से त्वचा की जलन कम होती है। सोडा मिले पानी में लगभग 10-15 मिनट तक त्वचा को डुबोएं। इसके अलावा पानी में ओटमील मिलाकर त्वचा साफ करने से जलन और कालापन हट जाता है। बाथ सॉल्ट, ऑयल या बबल बाथ का इस्तेमाल न करें। बजाय इसके एक कप ओटमील को घोल कर कुछ देर त्वचा पर लगाएं। यह स्किन सूदर का काम करता है।



Not-
           किसी भी ओषधि के सेवन से पूर्व किसी वैद या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। सभी मनुष्य की शारीरिक प्रकृति अलग अलग होती है। और औषधि मनुष्य की प्रकृति के अनुसार दी जाती है यह वेबसाइट किसी को भी बिना सही जानकारी के औषधि सेवन की सलाह नही देती अतः बिना किसी वैद की सलाह के किसी भी दावाई का सेवन ना करें।


त्वचा संबंधी समस्या ,बालो की समस्या,कील मुहासे,मोटापा, अन्य बिमारियों के लिये आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खो
सेक्स संबंधित समस्या,लिंग का ढीलापन,शीघ्रपतन,शूक्रानु क्षिनता आदि समस्याओ की जानकारी और उनकी अयुर्वेदिक ओशधि की जानकारी के लिये यहा क्लिक करें

aayurvadvice.blogspot.com

aayurvaidice.blogspot.com

No comments:

Post a Comment

Must read

मदन प्रकाश चुरन ) सेक्स पावर केसे बढाये ? ( madan Prakash churan ) sex power kese badhaye ? -

मदन प्रकाश चुरन ) सेक्स पावर केसे बढाये ? ( madan Prakash churan ) sex power kese badhaye ? -            आज कल लोग गलत संगती और आदतो से ...